भाजपा सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना के तहत, महिलाओं को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, पर 100 दिन सरकार बनने के बाद भी अभी तक योजना के पैसे खाते आना शुरू नहीं हुए हैं . इसी बीच योजना के अंतर्गत नई अपडेट भी आ गयी है जिसमे बताया गया है कि किन परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आइये इस पोस्ट में योजना की ताजा अपडेट और विस्तार से पूरी जानकारी आपको बताते हैं –
दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना
दिल्ली की नई भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा किया था, जिसे ‘महिला समृद्धि योजना’ के नाम से जाना जाता है। सरकार ने इस योजना के लिए ₹5100 करोड़ का बजट आवंटित किया है और पात्रता मानदंड तय करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ –
इस योजना के तहत सिर्फ उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसलिए जो महिलाएं पहले से ही किसी सरकारी योजना का लाभ ले रही हैं, या जो टैक्स भरती हैं, सरकारी नौकरी में हैं, या जिनके पास फोर व्हीलर है — उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
योजना की पात्रता तय
आपको बता दें योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं, जैसे कि परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और प्रत्येक परिवार से केवल एक महिला को ही लाभ मिलेगा। इसके अलावा, लाभार्थी महिला के पास दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से दिल्ली की लगभग 20 से 22 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
20 से 22 लाख महिलाओं को मिल सकता है लाभ
सरकार का अनुमान है कि पूरे दिल्ली में करीब 20 से 22 लाख महिलाएं इस योजना की पात्र बन सकती हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जहां से महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। हालांकि फिलहाल यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और दो से तीन बैठकें और बाकी हैं।